दोस्तों, हम जिस लड़के की बात कर रहे हैं वो कोई और नही बल्कि दानिश जेहन हैं। दानिश जेहन ने सोशल मीडिया के जरिये अपनी एक अलग ही पहचान बना ली थी। दानिश एक मशहूर यूट्यूबर थे। दानिश सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये अपने फैंस का मनोरंजन करते थे। उनके द्वारा बनाये गए वीडियो दर्शको को खूब पसन्द आते थे। दानिश रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' के कंटेस्टेंट भी रह चुके है।

Third party image reference
20 दिसम्बर 2018 को दानिश जेहन की एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गयी थी। उनकी मृत्यु पर उनके फैंस खूब रोये थे। कुछ फैंस तो उनकी मौत की सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। उनके फैंस उनको बहुत पसन्द करते थे।

Third party image reference
दुनियां छोड़ जाने के बाद भी दानिश का स्टारडम कम नही हुआ है। अभी हाल ही में वरुण धवन ने दानिश के फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'हैंडसम दानिश फिल्म स्ट्रीट डांसर में सहज लुक के लिए प्रेरित था। दानिश अब हमारे बीच नही है, लेकिन वो जहाँ भी है एक अच्छे स्थान में है। बहुत लोग उससे प्यार करते थे। इसलिए मुझे लगा कि लोगो को यह जानना चाहिए कि उसने हमें भी प्रेरित किया है। रेमो डिसूजा सर ने इस लुक की सलाह दी और आलिम हकीम भी ने इसे बखूबी कर दिखाया। प्यार और इज्जत दानिश।
